सागर-हंसते और खांसने पर पेशाब आना बच्चेदानी बाहर आने के हैं लक्षण, जानें कारण और बचाव टिप्स

 

 

सागर जिले की बुंदेलखंड शासकीय मेडिकल कॉलेज में संगोस्ठी का आयोजन फ़ॉग्सी और नर्सिंग होम एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने यूटरस के बाहर आने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

 

 

संगोस्ठी में डॉ॰ मनीषा श्रीवास्तव ने बताया के नॉर्मल डिलीवरी वाली महिलाओं में 40 की उम्र के बाद बच्चेदानी बाहर आने की समस्या अक्सर देखी जाती है। दरअसल, ये यूटरस की मांसपेशियां ढीली होने के कारण होती है। ऐसे में शरीर में बच्चेदानी बाहर आने के कई लक्षण नजर आते हैं। इसमें गर्भाशय आगे खिसकता है और बाहर की ओर बढ़ने लगता है।

 

 

इसकी वजह से महिलाएं यूरीन नहीं रोक पातीं, साथ ही महिलाएं कई समस्याओं से परेशान रहती हैं। उन्होंने कहा कि यदि नियमित रूप से योग किया जाए, फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन किया जाए और हिप्स निकाल कर ना चला जाए तो काफी हद तक इस समस्या से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ तल्हा साद, डॉ जागृति किरण, डॉ एस एम सिरोठिया, डॉ नीना गिड्डयन, डॉ आर डी ननहोरिया, डॉ संजीव मुखारया आदि मौजूद थे।


By - SAGAR TV NEWS
09-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.