भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के साथ छेड़छाड़

 

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के साथ छेड़छाड़

दमोह जिले के हटा नगर में अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास रनेह थाना क्षेत्र के गांव की एक 17 वर्षीय छात्रा और भाजपा नेत्री के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। उसने अपने परिजनों को इस बात की खबर दी, तो वह मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। छात्रा अपने परिजनों के साथ हटा थाने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पहुंची,।

लेकिन छात्रा का आरोप है कि पुलिस ने मेरे बताए मुताबिक पहले FIR नहीं लिखी, और जब मैंने विरोध किया, तो महिला आरक्षक ने मुझे अपमानित किया। भाजपा नेत्री ने अपनी पार्टी के दूसरे नेताओं को थाने में बुलाया और देर शाम आखिरकार दो लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया।

दमोह जिले के हटा शहर में एक मनचलों ने भाजपा महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी को ही निशाना बनाया और सरेआम छेड़छाड़ की। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए है। एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

इस मामले में मनीष मिश्रा का कहना है आरोप गलत है FIR लिखी गई है। दो आरोपियों के खिलाफ धारा 354, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।


पीड़ित महिला नेत्री के मुताबिक वो कई दिनों से आरोपी मनचलों से परेशान है और आज जब अति हुई तब पुलिस की पनाह में आई है वही उन्होंने हटा पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं। दूसरी तरफ हटा थाने के प्रभारी मनीष मिश्रा के मुताबिक पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की गई है और वारदात का एक आरोपी मनचला भी पकड़ में आया है जबकि दूसरे की तलाश के लिए पुलिस पार्टियां बनाई गई हैं।


By - sagar tv news
08-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.