राहुल गांधी की याचिका खारिज करने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

राहुल गांधी की याचिका खारिज करने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

राहुल गांधी की याचिका हुई खारिज करने के
विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

गुजरात हाईकोर्ट के द्वारा राहुल गांधी की याचिका खारिज करने की सजा बरकरार रखने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शहडोल में धरना प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी सरकार की तानाशाही है, जो देश में चल रही है और इससे सभी परेशान हैं, बीजेपी के खिलाफ कोई बोलता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ गलत तरीके से कार्रवाई करा दी जाती है। आज लोकतंत्र खतरे में है, यही वजह है कि देश में तानाशाही का शासन चल रहा है। राहुल गांधी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं मगर उनके साथ बदले की भावना से काम किया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म करना सरासर अन्याय है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती रहेगी।


By - sagar tv news
08-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.