पन्ना में 50 लाख का खेला जा रहा है जुआ, वीडियो वायरल

 

पन्ना जिले के ग्रामीण क्षेत्र के गांव जुए का अड्डा बनते जा रहे हैं। यहां लाखों रुपए का जुआ रोजाना खेला जा रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया हैं।

 

 

जो अमानगंज थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव का है। वीडियो में नोटों की गड्डियां दिख रही हैं। लोग जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पन्ना जिले में कुछ समय से अंतरराज्यीय स्तर के माफिया सक्रिय हैं। जिससे लोग चिंतित हैं।

 

 

इस वायरल वीडियो में अंतरराज्यीय स्तर का जुआ का फड़ चल रहा है और पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियों के ढेर दिख रहे हैं। जुआ खेलने के लिए कई रईसजादे महंगी-महंगी गाड़ियों से आते है। यहां रोज करीब 50 लाख से भी ऊपर के दांव लग रहे हैं।

 

 

लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह अड्डा पहले पवई-शाहनगर थानों की सीमा में चलता था। लेकिन यह फड़ अब अमानगंज थाना क्षेत्र में चल रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
07-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.