नेताजी के स्वागत में कांग्रेसी ऐसे भिड़े कि गाडी में कर दी तोडफोड और जमकर चले लाठी डंडे फिर

नेताजी के स्वागत के लिए
कांग्रेसी आपस में ही भिड़े

नेताजी के स्वागत में कांग्रेसी ऐसे भिड़े कि गाडी में कर दी तोडफोड और जमकर चले लाठी डंडे फिर

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत करने के चक्कर में कांग्रेस नेता आपस में ही भिड़ गए। यह घटना ग्वालियर की है। बताया जा रहा है कि जब पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह रेलवे स्टेशन से उतर कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह के सेंट्रल पार्क होटल पहुंचे, तब कांग्रेसी नेता उनके स्वागत करने के लिए होटल में पहुंच गए, इस दौरान पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे और युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव और कांग्रेस के ही युवा नेता माठू यादव आपस में उलझ गए और माठू यादव के समर्थकों ने संजय यादव की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान दोनों गुट आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे भी निकल आए। इस घटना की जानकारी जब लाखन सिंह यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह को लगी तो वे बीच-बचाव करने पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने होटल में पूछताछ की लेकिन कांग्रेस नेताओं ने आपसी विवाद बताकर पुलिस को चलता कर दिया। इस घटना के बाद पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी अफसोस जताया। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं का आपसी विवाद बताते हुए कहा कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए, लेकिन संजय यादव ने घटना का ठीकरा बीजेपी समर्थित नेताओं पर फोड़ दिया।


By - sagar tv news
05-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.