कांग्रेस का एयरगन के साथ प्रदर्शन, ब्रीफकेस लेकर सब्‍जी खरीदने पहुंचे पार्टी नेता

 

टमाटर समेत अन्य सब्जियों के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता सब्जी खरीदने अपने साथ बंदूक और ब्रीफकेस लेकर पहुंचे। लेकिन यह प्रदर्षन मीडिया में आते ही सियासी बवाल मच गया। बीजेपी ने इस प्रदर्षन को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। तो वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी नाराजगी जताई है।

 

बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने ट्वीट कर कांग्रेस को घेरते हुए लिखा कि कांग्रेस ने अपना अस्तित्व बनाने और बचाने के लिए हमेशा गांधी नाम का उपयोग कर जनता को गुमराह किया। लोकतांत्रिक देश में विरोध करने के लिए तालिबानी अंदाज में बड़ी-बड़ी बंदूके लेकर खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ये दृश्य इनकी हकीकत को बयां कर रहा है। वही पीसीसी चीफ ने कार्यकर्ताओं को भी समझाइश दी है।

गौरतलब है कि प्रदर्षन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा था कि जब हम सोना चांदी खरीदते है तो उसके लूट और चोरी के डर से शस्त्र लेकर जाते है, इसी तरह से हरा धनिया, मिर्ची, टमाटर और अदरक के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसका हमें डर है कि कहीं हमारी सब्जी भी न लूट जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सब्जियां तिजोरी में बंद कर रखी थी।


By - sagar tv news
05-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.