भाईयों को घर में बंद कर आठ अलमारियों के ताले तोड़कर की लाखों की चोरी || SAGAR TV NEWS ||
एमपी के इंदौर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है, कि उन्होंने भाजपा नेता सज्जन सिंह कुशवाहा के घर को भी नहीं छोडा और चोरों ने वहां से आधा किलो सोना, 10 लाख कैश सहित करीब 60 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि लसूड़िया थानांर्गत रहने वाले सज्जन सिंह कुशवाहा के घर के पास में भाइयों के मकान है। लेकिन चोरों ने उनके भाईयों और अन्य लोगों को बाहर से बंद कर दिया और आठ अलमारियों के ताले तोड़कर वारदात को बेखौफ अंजाम दे दिया।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कुशवाहा अपने साले को छोड़ने ससुराल चले गए थे। सुबह जब लौटे तो घर का ताला टूटा मिला था। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इन संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कुशवाहा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं।