उफनती नदी पार करने के चक्कर में ट्रैक्टर डूबो दिया,चालक को ग्रामीणों ने बचाया

उफनती नदी पार करने के चक्कर में ट्रैक्टर डूबो दिया,चालक को ग्रामीणों ने बचाया

उफनती नदी की भी परवाह न करते हुए एक ट्रैक्टर चालक अपनी जान के साथ खेल गया। गनीमत रही कि ग्रामीण उसकी मदद करने के लिए जा पहुंचे, नही तो वह अपनी जान से हाथ धो बैठता। लापरवाही यह तस्वीर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव से सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुंजारी नदी इस समय पूरे उफान में है और इसको पार करना खतरे से खाली नहीं है, लेकिन एक ट्रैक्टर चालक ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया और वह ट्रैक्टर चालक नदी पार करने लगा, लेकिन तभी उसकी जान आफत में आ गई। उसका ट्रैक्टर नदी में 90 फीसदी डूब गया। यह देखकर वह घबरा गया और बोनट पर खडे होकर ग्रामीणों से मदद मांगने लगा, जब ग्रामीणों ने इसको देखा तो उसे बचाने के लिए दौड़े और किसी अन्य ट्रैक्टर की मदद से पानी में फंसे ट्रैक्टर और चालक को किसी तरह बाहर निकाला। यदि थोडी देर और हो जाती तोे फिर उसके साथ अनहोनी हो जाती। गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण कई नदी और नाले उफान पर है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे है। इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है, लेकिन इसके बाद भी लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे है।


By - sagar tv news
02-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.