मंत्री पटेल ने नहीं ले रहे पुलिस की सेवाएं, लेकिन पुलिस कर रही उनकी सुरक्षा

 

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। उन्होंने अपने बंगले और अपनी फाॅलो सुरक्षा का बहिष्कार कर दिया है। लेकिन प्रोटोकॉल में बंधी पुलिस उनके वाहन पर लगातार नजर बनाई हुई और उनके वाहन के पीछे दौड़ रही है।

 

 

दमोह जिले के एक, दो नहीं बल्कि तीन पुलिस वाहन मंत्री के वाहन का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो चर्चा का विसय बनी है। बताया जा रहा है कि उनके दमोह निवास पर जो सुरक्षा चैकी बनी है उसमें ताला लगा हुआ है और पुलिस का एक वाहन पिछले दो दिनों से बाहर खड़ा हुआ है,

 

 

जिसमें बंगले में सुरक्षा देने वाली गार्ड बाहर से बैठकर सुरक्षा दे रही है। गौरतलब है कि 29 जून को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पुलिस की सारी सेवाएं वापस कर दी थीं। उन्होंने कहा था कि पुलिस की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है।

 

 

इसलिए मैं यह सारी पुलिस की सेवाएं वापस करता हूं। सेल्समेन विक्की रोहित सुसाइड के मामले में उनके प्रतिनिधि यशपाल सिंह ठाकुर और कुछ लोगों के नाम सामने आए थे और पुलिस ने बिना राइटिंग एक्सपर्ट जांच कराए मामला पंजीबद्ध कर लिया था। जिससे मंत्री नाराज हो गए थे।


By - SAGAR TV NEWS
02-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.