3 दिन से लापता लड़की जलप्रपात में संदिग्ध हालत में मिली लापरवाही के चलते एक आरक्षक सस्पेंड

 

 

रीवा जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुती जलप्रपात में 18 साल की लड़की की लाश अर्धनग्न हालत में मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। मामले में लापरवाही के चलते एक आरक्षक को सस्पेंड भी किया गया है। वहीँ परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी जहाँ मर्ग कायम कर शव को पंचनामा के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है। कि पिछले 3 दिनों से युवती गुमशुदा थी। जिसकी रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे परिजनों के साथ पुलिस के एक आरक्षक के द्वारा बदसलूकी भी की गई थी। जिस पर पीड़ित परिजन मामले की शिकायत करने एसडीओपी के पास पहुंचे। उन्हें संज्ञान लेते हुए लड़की की तलाश शुरू की जहाँ अगले ही दिन उसका शव बहुती जलप्रपात में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। वहीँ युवती कि मौत की खबर लगने के बाद परिजनों का बुरा हाल है। मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी राकेश सिंह ने पुलिस आरक्षक को सस्पेंड कर दिया साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी किये हैं।--


By - Arpit Panday (Rewa MP)
05-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.