TV एक्ट्रेस चाहत पाण्डेय ने AAP का दामन थामा, दमोह से लड़ेंगी चुनाव, जानिए कौन है ?

AAP की हुई अभिनेत्री चाहत पांडे
दमोह से लड़ेंगी चुनाव ! जानिए कौन है ?


TV एक्ट्रेस चाहत पाण्डेय ने AAP का दामन थामा, दमोह से लड़ेंगी चुनाव, जानिए कौन है ?

 


फेमस टीवी सीरियल की अदाकारा व बुंदेलखंड के दमोह की रहने वाली चाहत पाण्डेय ने राजनीति में अपना पहला कदम बढ़ा लिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ राजनीतिक सफर की शुरूआत कर दी है। चाहत के अनुसार वे नेम, फेम और पैसा छोड़कर राजनीति में आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी जन्मभूमि दमोह और बुंदेलखंड के लिए कुछ करना चाहती हूं। चाहत पांडे ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। आप के दिल्ली स्थित कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने मीडिया के सामने चाहत पाण्डेय के पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा करते हुए सदस्यता दिलाई।
पार्टी ज्वाइन करने के साथ ही अभिनेत्री चाहत पाण्डेय किसी मंझे हुए राजनेता की तरह बोलती भी नजर आईं। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मेरा सपना एक्टिंग में जाकर अपनी पहचान बनाने का था। जो मैंने पूरा कर लिया है। अब मैं अपने समाज, जन्मभूमि और अपने प्रदेश के लिए कुछ करना चाहती हूं।
दमोह से सटे कस्बे आम चोपड़ा की रहने वाली चाहत पांडे लंबे समय से टीवी इंडस्ट्रीज में काम कर रही हैं. वे कई सीरियल में काम कर चुकी हैं. चाहत ने नथ, दुर्गा माता की छाया, तेनाली रामा, अलादीन, क्राइम पेट्रोल जैसे कई टीवी सीरियल में कर चुकी हैं.


By - sagar tv news
30-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.