शिवराज के मंत्री का पैसे बांटते हुए वीडियो हुआ वायरल || SAGAR TV NEWS ||

 

 

उपचुनाव के मद्देनज़र एक तरफ बयानबाजी का दौर जारी है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए शिवराज सरकार में खाद्यान मंत्री बिसाहूलाल सिंह की फोटो और एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। जिसमें वो बच्चियों को पैसे बांटते नज़र आ रहे हैं। जिसके बाद उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। तस्वीरों में दिखाई दे रहा है। की मंत्री बिसाहू लाल हाथ में सौ रुपये नोट की गड्डी लिए हुए हैं। और यही नोट वो बाँट रहे हैं।  गौरतलब है। की अनूपपुर विधानसभा से बिसाहू लाल सिंह भाजपा के संभावित उम्मीदवार हैं। जानकारी के मुताबिक ये वायरल वीडियो शनिवार की शाम को फुनगा का क्षेत्र के दूल्हारा, मुर्धवा, पाली पंचायत के गांवो में जनसंपर्क के दौरान का है। जहां बच्चियों द्वारा कलश रखकर कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह का स्वागत किया। जिससे खुश होकर उन्होंने यह नोट बांटे। वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर चुनाव आयोग से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
देखा जाये तो मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर आचार संहिता लग चुकी है। जिसके बाद यह तस्वीरें जनसंपर्क के दौरान की हैं। जिसके बाद बवाल मचना शुरू हो गया।


By - sagar tv news
05-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.