सागर में मानसून की धमाकेदार एंट्री,अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर सहित बुंदेलखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री हुई है रविवार की शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को भी दिनभर जारी रहा कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश के दौर चलते रहे दिन भर काले घने बादलों का आसमान में डेरा रहा.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया है। वहीं कुछ स्थानों पर नाले चोक हो गए। बारिश से वातावरण में ठंडक घुली है। उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे हैं। शहर में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सोमवार सुबह से सागर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम पारा 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की दस्तक के बाद प्रदेश समेत सागर जिले में बारिश का दौर जारी है। आगामी 24 घंटों में सागर जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. वहीं 29 जून तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
26-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.