सागर-जंगल में एक माह पुराना महिला का नर कंकाल मिला,पुलिस जांच में जुटी || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के जरुआखेडा के जंगल में एक अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, यह कंकाल करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है. इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर खुरई देहात थाना पुलिस और जरुआखेडा पुलिस पहुंची।

 

 

 

 

 

 

 

और जांच पड़ताल शुरू की. कंकाल के पास एक पुरुष का पर्स मिला। है, जिसमे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आयकर विभाग का कार्ड, ई-श्रम कार्ड सहित कुछ कागजों में मोबाइल नंबर लिखे हुए है, जिससे महिला की शिनाख्त कौशल्या बाई के रूप में हुई है, जो जिला जशपुर जामबहार की बताई जा रही है. इस नर कंकाल को सिविल अस्पताल लाया गया।, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वही इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है, जब ठाकुर बाबा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज पर मजदूर काम कर रहे थे, तब उन्हें बदबू आ रही थी और उन्होंने इस बात की जानकारी जरुआखेडा चैकी को दी लेकिन इसके बाद भी चैकी के जवानों ने कोई ध्यान नहीं दिया।,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आखिरकार इस बात की जानकारी फिर खुरई देहात थाना पुलिस को दी। थी।. तब जाकर यहां की पुलिस मौके पर पहुंची थी.


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.-
25-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.