MP | छुट्टी नहीं मिलने पर इस्तीफा देने वाली Deputy Collector निशा बांगरे कौन है ? जो चुनाव भी लड़ सकती


डिप्टी कलेक्टर ने दिया इस्तीफा
छुट्टी नहीं मिलने से हुई नाराज !


MP | छुट्टी नहीं मिलने पर इस्तीफा देने वाली Deputy Collector निशा बांगरे कौन है ? जो चुनाव भी लड़ सकती

 

छतरपुर जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने अप्रत्याशित रूप से बड़ा कदम उठाते हुए नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को हाथ से लिखा इस्तीफा भेजा है। इसमें कहा गया है कि उन्हें स्वयं के परिवार में आयोजित गृहप्रवेश के कार्यक्रम व तथागत बुद्ध की अस्थियों के दर्शन की अनुमति न मिलने के कारण वे आहत हैं। इस कारण डिप्टी कलेक्टर पद छोड़ रही हैं।
राज्य प्रशासनिक सेवा 2016 में डीएसपी व साल 2017 में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुईं थीं। वर्तमान में वे छतरपुर के लवकुशनगर में एसडीएम पद पर काबिज हैं। निशा बांगरे पूर्व में बैतूल जिले में पदस्थ रही हैं। इस दौरान उन्होंने जिले सहित खासतौर से आमला क्षेत्र में काफी काम किया है। यहां उनकी छवि प्रशासनिक अधिकारी से ज्यादा समाजसेवी की है। राजनीति के जानकार बताते हैं कि निशा बांगरे सीधे तौर पर इस इलाके में काफी हस्तक्षेप रखती हैं, इस कारण वे राजनीति ज्वाइन कर यहां से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। बीते दिनों खुद निशा बांगरे राजनीति में आने को लेकर इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। हालांकि वे किस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी या ज्वाइन करेंगी, इसको लेकर अभी संशय है।


By - sagar tv news
23-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.