सागर-अचानक परछाईं ने छोड़ा साथ, अवाक रह गए लोग जानिए ऐसा क्यों हुआ ?

सागर में इंसानी परछाईं गायब !
खगोलीय घटना पर क्या बोले एक्सपर्ट


सागर-अचानक परछाईं ने छोड़ा साथ, अवाक रह गए लोग जानिए ऐसा क्यों हुआ ?


सागर सहित मध्यप्रदेश के 14 जिलों में बुधवार दोपहर में सवा 12 बजे वह समय आया, जब इंसान की परछाई भी साथ छोड़ गई। खुले आसमान के नीचे धूप में खड़े होने पर साया साथ नजर नहीं आ रहा था, यह दाेपहर 12:16 बजे का समय था जब परछाई ने साथ छोड़ दिया था, और लोग अवाक रह गए थे। दरअसल धरती पर उत्तरी गोलार्थ में 21 जून 2023 को साल सबसे बड़ा दिन है, जबकि रात साल में सबसे छोटी रहेगी,
डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूगोलवेत्ता प्रो. आर के त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को खगोलीय घटना के चलते धरती के उत्तरी गोलार्ध के 17 देशों में साल का दिन सबसे लंबा 13 घंटे 24 मिनट का और रात सबसे छोटी 10 घंटे 36 मिनट की होगी। दिन लंबा होने से प्रकृति अर्थात वृक्ष भी ज्याद ऑक्सीजन देंगे, प्रो. आरके त्रिपाठी के अनुसार इस दौरान पृथ्वी के बीचों-बीच स्थित भूमध्य रेखा के उत्तर में 23 डिग्री 30 अक्षांश पर स्थित विश्व के 17 देशों और भारत के 8 राज्यों सहित मध्यप्रदेश के 14 जिलों से होकर गुजरने वाली कर्क रेखा के ठीक ऊपर सूर्य की किरणें सीधी पड़ेंगी,इस कारण उत्तरी गोलार्ध में दिन की अवधि सबसे अधिक लंबी और रात की अवधि सबसे कम होगी। इसे जीरो शैडो डे कहा जाता है। सूर्य के दक्षिणायन होने का आभास होना भी इसी दिन से प्रारंभ होगा


By - sagar tv news
21-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.