सागर - भगवान आदिनाथ की प्रतिमा में दिखा चमत्कार तो मंदिर में लगी श्रद्धालुओ की भीड़

 

 

सागर के रहली में स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पटनागंज में विराजे भगवान आदिनाथ की प्रतिमा से जल निकल रहा है। पानी निकलने की सूचना मिलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का दावा है कि भगवान आदिनाथ की प्रतिमा से जलधारा निकल रही है। उनका देवकृत अभिषेक हो रहा है। मंदिर आने वाले श्रद्धालु इसे चमत्कार मान रहे हैं।जानकारी के अनुसार रहली के पटनागंज में स्थित करीब 500 साल पुराने श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में विराजी मूर्तियों में से पानी निकल रहा है।

 

रविवार रात मंदिर के पुजारी व अन्य लोगों ने प्रतिमाओं से जल निकलते देखा तो वीडियो बनाया और समाज के ग्रुप पर डाल दिया। जिसके बाद चमत्कार मानकर मंदिर में भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लग गई। रात 11 बजे तक लोग मंदिर पहुंचते रहे।अतिशय क्षेत्र में विराजी प्रतिमाओं से पानी निकलते देख मंदिर में मौजूद भक्तों ने वीडियो बनाया। वीडियो सामने आते ही मूर्तियों से पानी निकलने को भक्त चमत्कार मानकर मंदिर में पहुंचे।

 

जहां 500 से अधिक भक्त जमा हो गए। नीलेश जैन शास्त्री ने बताया कि आदिनाथ भगवान की मूर्ति पर देवकृत अतिशय हो रहा है। सभी लोगों ने यह चमत्कार देखा है। जलाभिषेक हो रहा है। यह अतिशय क्षेत्र करीब 500 साल पुराना है। यहां भगवान का देवकृत अभिषेक हो रहा है।
रहली के वार्ड नंबर 14 के पार्षद दीपक पटेल ने बताया कि मूर्तियों से जल निकलने की जैसे ही सूचना मिली तो मंदिर पहुंचा। जहां भक्तों की भीड़ लगी थी। प्रतिमाओं से लगातार जल निकल रहा है। यह भगवान का चमत्कार है


By - SAGAR TV NEWS
19-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.