सागर-शादी वाले घर में पुलिस की दस्तक,नहीं हो सकी दुल्हन की विदाई ! || SAGAR TV NEWS ||

 

जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थी बारात आने का इंतजार हो रहा था उस घर में पुलिस आ धमकी, पुलिस को देखते ही हड़कंप मच गया परिवार और रिश्तेदार इधर-उधर होने लगे, टीम ने मौके पर दुल्हन के परिवार वालों से बात की उसके दस्तावेज मंगवाए तो वह 18 साल में 8 महीने कम निकली, जिसके बाद टीम ने समझाइश देकर यह शादी रुकवाई,

 

 

 

 

 

 

दरअसल सागर के मकरोनिया बहेरिया रोड पर स्थित लक्ष्मी नगर इलाके में बाल विवाह होने की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला पुलिस विशेष किशोर इकाई की टीम को मिली थी बहेरिया थाना पुलिस के साथ टीम मौके पर पहुंची थी, शादी वाले घर में टेंट लग गया था खाना बनकर तैयार हो गया था बारातियों के स्वागत सत्कार के लिए नाश्ता की प्लेटें लग रही थी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उधर से किसी भी वक्त बारात जनवासे में दस्तक दे सकती थी बारात से पहले पुलिस पहुंची थी दुल्हन की उम्र शादी के लिए तय उम्र से कम होने पर टीम ने बाल विवाह नहीं करने की परिवार वालों को समझाइश दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्हें बताया कि तय उम्र से कम उम्र में शादी करना कानूनी अपराध है। यदि आप शादी करते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती। समझाइश के बाद परिवार वाले माने और शादी रोकने के लिए राजी हुए।


By - SAGAR TV NEWS
18-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.