सागर-भतीजे के लिए काल बना चाचा,पुलिस ने आरोपी को स्टेशन से पकड़ा || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बंडा के बरा गाव में चाचा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपने भतीजे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी वही सुरेश अहिरवार की मां भी घायल हो गई। शुक्रवार की सुबह राम किशन और उसके पुत्र और दो पुत्रियों ने एक राय होकर सुरेश अहिरवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे सुरेश अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

 

 

 

वहीं सुरेश अहिरवार की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको बंडा के शासकीय अस्पताल में इलाज के बाद सागर रेफ़र किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बंडा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल बरा पहुंचे। और अग्रिम कार्रवाही शुरू की।

 

 

 

 

 

 

 

सागर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बस स्टेंड और रेलवे स्टेशनों पर टीमों को रवाना किया गया। पुलिस को राम किशन अहिरवार अपने परिवार के साथ सागर रेलवे स्टेशन पर मिल गया जो भागने की फिराक में थे।


By - Ravi Sen banda
16-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.