हाईवे के पास मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, 2 महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले 4 पुरुष


हाईवे के पास मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, 2 महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले 4 पुरुष

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हाइवे के पास एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने उक्त मकान में छापा मारा और इस दौरान 4 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

छतरपुर में पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 महिलाओं के साथ 4 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान मालिक को भी आरोपी बनाया है।

 

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि पिछले लंबे समय से सेक्स रैकेट की जानकारी मिल रही थी पर कल पुख्ता जानकारी मिलते पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान चार युवक और दो युवतियों को पकड़ा गया। इस पूरे मामले में आरोपियों के साथ सेक्स रैकेट संचालक और मकान मालिक के खिलाफ भी अनैतिक देह व्यापार अधिनियम धारा 3, 4, 5, 6 के तहद मामला पंजीबद्ध किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 


By - sagar tv news
15-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.