प्रियंका गांधी की सभा पर मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले-दोनों भाई बहन नर्मदा किनारे झूठे वादे कर रहे !

 

पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के निशाने पर रहे मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कॉन्ग्रेस की बड़ी नेता प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोला है, जबलपुर पहुंची प्रियंका गांधी जब मंच से जनता को संबोधित कर रही थी, तो सागर में उसी समय मंत्री भूपेंद्र सिंह उन्हें झूठा बता रहे थे, भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 5 अक्टूबर 2018 को राहुल गांधी ने नर्मदा मैया के किनारे वादा किया था कि किसानों का कर्जा 10 दिन में माफ कर देंगे, नहीं तो 10 दिन में मुख्यमंत्री हटा देंगे,

 

 

 

 

 

उन्होंने न मुख्यमंत्री हटाया ना कर्जा माफ किया, उल्टा 11 लाख किसान डिफाल्टर हो गए, अब चुनाव आ गए तो प्रियंका गांधी को भी नर्मदा मैया याद आ गई हैं, नर्मदा मैया में लोगों की श्रद्धा है उनकी कृपा है प्रियंका गांधी झूठी घोषणाएं करने आई है, जिस तरह से कर्नाटक और हिमाचल में वादे किए और अब उनमें शर्तें लगा दी गई हैं एक भी घोषणा पूरी नहीं की है, अब इसी तरह से भाई-बहन मिलकर झूठ बोलने का, झूठे वादे करने का काम कर रहे हैं जबकि हमारी सरकार जो कहती है वह कर रही है

 

 

 

 

 


कांग्रेस चुनाव के समय में झूठी बातें करती हैं झूठे वादे करती है इसलिए मध्य प्रदेश की जनता इस बात को जानती है और मध्य प्रदेश में जनता पिछले विश्वासघात को या पिछले धोखे को नहीं बोलिए जो कांग्रेस ने किया था झूठे वादे करने से अब कांग्रेस को लाभ नहीं होगा


By - SAGAR TV NEWS
12-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.