शादी से लौट रही थी महिला गीता जयंती एक्सप्रेस से 7 लाख की चोरी: AC कोच से गहनों से भरा बैग गायब

शादी से लौट रही थी महिला गीता जयंती एक्सप्रेस से 7 लाख की चोरी: AC कोच से गहनों से भरा बैग गायब

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर निवासी नेहा मिश्रा खजुराहो में एक शादी समारोह में शामिल होकर ट्रेन संख्या 11848 गीता जयंती एक्सप्रेस से नोएडा जा रही थी। इस दौरान गहनों से भरा लाल बैग उनके पास रखा हुआ था। जब सुबह उनकी आंख खुली तो उसने अपना बैग गायब पाया। घटना झांसी ग्वालियर के बीच की बताई जा रही हैं। इसके बाद महिला ने ट्रेन में मौजूद आरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों को इस बात की जानकारी दी।

आरपीएफ के जवानों ने पूरे कोच में तलाशी ली। बाद में बैग बाथरूम में खाली पड़ा हुआ मिला। थाना जीआरपी ग्वालियर में महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना जीआरपी अधिकारी डीडी पांडेय का कहना है कि चोरों की तालाश के लिए दतिया और आगरा के बीच अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही चोरों को पकड़ कर चोरी गए सामान को बरामद कर लिया जाएगा।

 

 


ग्वालियर शहर में गीता जयंती एक्सप्रेस के एसी कोच में चोरी के वारदात को अंजाम दिया गया है। एसी कोच में सफर कर रही एक महिला के बैग से सोना चांदी और कुछ नकदी सहित 7 लाख रुपए चोरी कर ले गए। महिला को घटना की जानकारी सुबह 3 के बीच लगी।

 

महिला ने अपने बैग को खोलकर देखा तो उसमें रखे सारे जेवर और नकदी चोरी हो गए थे। इसके बाद महिला ने वारदात की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। थाना जीआरपी ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

 


By - sagar tv news
10-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.