युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चली धुआंधार गोली ! लेकिन युवक की बच गई जान

 

जबलपुर में कुछ लड़कों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए और यह वारदात देखकर जिनमें दहषत फैल गई। बताया जा रहा है कि बीती देर रात पांच बाइक पर 10 लड़के उस युवक के घर पहुंचे। उस समय वह घर के बाहर टहल रहा था। मौका देखकर बाइक सवार एक आरोपी ने उस पर गोली चलाना शुरू कर दिया।

 

युवक इधर-उधर भागता रहा। हमलावर ने कई राउंड फायर किए। गनीमत यह कि हमलावरों के निशाने चूक गए और युवक की जान बच गई। पुलिस ने बताया कि नवरात्र में जवारे निकलने के दौरान हनुमानताल में रहने वाले रवि तिवारी और आयुष चौधरी में धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया था। आयुष और उसके साथी संजय चौधरी, रोहित प्रजापति और बाबुल कुचबंधिया ने रवि के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी।

 

रवि ने इसकी शिकायत हनुमानताल पुलिस में की, जिसके बाद पुलिस ने आयुष और उसके साथियों को गिरफ्तार भी किया था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने रवि पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर साफ दिख रहे हैं। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


By - SAGAR TV NEWS
09-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.