सागर-दिग्विजय सिंह के सामने कांग्रेस में दिखी गुटबाजी,देखिए पूरी खबर || SAGAR TV NEWS ||

 

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी दलों ने अपनी जमावट करना शुरू कर दिया है दोनों ही प्रमुख दल अपने नेताओं को जोड़ने में लगे हुए हैं लेकिन सागर जिले के बंडा पहुंचे दिग्विजय सिंह के स्वागत में कॉन्ग्रेस गुटों में बटी हुई नजर आई, एक तरफ जहां कांग्रेस विधायक तरवर लोधी ने अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का स्वागत किया तो वहीं चंद कदमों की दूरी पर पूर्व विधायक नारायण प्रजापति का गुट स्वागत करता दिखाई दिया, इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह के सामने विधायक और पूर्व विधायक के समर्थक संघर्ष करो और विधायक कैसा हो जैसे नारे लगाते हुए दिखाई दिए,

 

 

 

 

 


बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस विधायक और पूर्व विधायक पार्टी के कार्यक्रमों में साथ साथ दिखाई दे रहे थे, जिससे यह माना जा रहा था कि बंडा में कांग्रेस एकजुट हो चुकी है,

 

 

 

 

 

 

 

 

लेकिन दिग्विजय सिंह के अल्प प्रवास में स्वागत के दौरान जो तस्वीर सामने आई है उसने एक बार फिर कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है, हालांकि मीडिया के द्वारा गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस को परिवार बताया और किसी भी प्रकार की गुटबाजी से मना किया, यह अलग-अलग स्वागत नेताओं की चुनाव में टिकट की दावेदारी से भी जोड़ा जा रहा है।


By - Ravi Sen banda
04-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.