कुत्ते को मारने पर एक महिला को बुरी तरह से पीट दिया || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के बैतूल में दो पड़ोसियों में कुत्ते को लेकर विवाद हो गया मारपीट में घायल हुई आदिवासी महिला का कहना है की उसके साथ जमकर मारपीट की गयी जिससे उसके कपड़े भी फट गए। और वो निर्वस्त्र हो गयी। महिला का यह भी आरोप है। उसके बाद भी उसके साथ पिटाई की गई। पूरी घटना 28 सितंबर की बतायी जा रही है। जो बैतूल के चिचोली तहसील के चूड़िया गाँव से सामने आयी है। घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दोनों पक्ष पर काउंटर केस दर्ज किया है। इसमें दूसरे पक्ष से एक सत्रह साल के नाबालिग सहित दो महिलाएं शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला रेखा बाई का कहना है। की कुत्ते को मरने को लेकर कहासुनी हो गयी थी। जिसके बाद घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की गयी। उसका कहना है। की मारपीट करने वाले लोगों ने धमकी भी दी है।मामले में पुलिस का कहना है। कि घटना की सूचना मिलने के बाद दोनो पक्षों पर मामला दर्ज किया गया था। जिसमे दूसरे पक्ष से एक सत्रह साल के नाबालिग और दो महिलाएं है। नाबालिग को सिर में चोट लगी है। पुलिस को जब इस तथ्य की जानकारी मिली की आदिवासी महिला के साथ कपड़े तक फाड़ दिये गये थे। तो अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान लिये गये हैं। और धाराओं में भी इजाफा करने के साथ-साथ एससीएसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पहले मारपीट का मामला दर्ज किया था। लेकिन जब एसपी से शिकायत की गई तब मामले में छेड़छाड़ की धारा भी लगाई गई है।


By - Mahesh Chandel (Betul,MP)
02-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.