अरे भाई, यह चमत्कार नहीं बल्कि लापरवाही की खोल रही है पोल

स्टेट हाईवे पर 70 फीट
ऊंची जलधारा फूटी


अरे भाई, यह चमत्कार नहीं बल्कि लापरवाही की खोल रही है पोल


भीमसेनी एकादशी पर स्टेट हाइवे पर 70 फुट ऊंची जलधारा फूट पडी, जिसने भी इस नजारे को देखा वह हैरत में पड गया और उसे अपने मोबाइल में कैद कर लियालांकि यह कोई चमत्का। हार नहीं बल्कि यह इस बात की पोल रही है कि पाइप लाइन बिछाई जाने में किसी कदर लापरवाही बरती गई। जब भी कभी पानी तेज प्रेशर में सप्लाई किया जाता है तो जलधारा फूट पडती है। मामला दमोह जिले का है। दरअसल दमोह में 315 करोड़ की सतधरू परियोजना के माध्यम से 647 गांवों में पानी पहुंचाया जाना था, इसके लिए पाइप लाईन बिछाई गई थी। लेकिन इस काम में जमकर लापरवाही दिखाई गई और जिस गहराई से पाइप बिछाए जाने थे वह बिछाए नहीं गए। जब तेज प्रेषर से पानी सप्लाई किया जाता है तो पाइप इसे झेल नहीं पाती और जलधारा फूट पडती है। हालांकि, ऐसे नजारे आए दिन सामने आते है। बताया जा रहा है कि इस परियोजना में जबेरा, तेन्दूखेड़ा के साथ-साथ दमोह और पटेरा ब्लॉक भी शामिल हैं। लेकिन यह काम समय पर पूरा नहीं हो सका, जबकि यह सारा काम बीते साल ही पूरा हो जाना था। इसके अलावा इस काम में देरी होने से इसकी लागत भी बढ़ती जा रही है और जहां पानी सप्लाई किया रहा है वहां लो प्रेशर से पानी पहुंचाया जाता है, कई लोग तो अच्छे से पानी भी नहीं भर पाते।


By - sagar tv news
01-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.