सागर-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 98 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले की जनपद पंचायत शाहगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। शाहगढ़ जनपद पंचायत द्वारा आयोजित सम्मेलन में 98 जोड़ो ने वैवाहिक जीवन की षुरूआत की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तरवर सिंह लोधी, पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता रंजोरसिंह बुंदेला आदि थे।

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में विधायक तरवर सिह ने सपत्नीक सभी कन्याओं के पैर पखारे और उन्हें उपहार भेंट किये। वही, पूर्व विधायक हरवंश सिह राठौर, सुधीर यादव और रंजोरसिंह बुंदेला ने भी वरवधू को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया, कार्यक्रम में हर जोडों को 49 हजार रुपये की राशि का चेक दिया गया तो वही जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीष यादव ने अपनी ओर से एक-एक पोशाक वरवधू को उपहार स्वरूप भेंट की।

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि शाहगढ़ जनपद पंचायत में पहली बार इतना बडा आयोजन किया गया और जनप्रतिनिधियों सहित नेताओं ने हल्दी रस्म में हल्दी लगवाई और विवाह उत्सव में जमकर झूमे। कार्यक्रम में बडी संख्या में आसपास के लोग पहुंचे, जिनमें खासा उत्साह दिखाई दिया।

 

 

 

 

 


By - Sunil Tiwari Sagar TV News from Shahgarh.
30-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.