अनुपमा की माया का बोल्ड अवतार देखकर हो आप भी जाएंगे हैरान

ac

अनुपमा की माया का बोल्ड अवतार देखकर हो आप भी जाएंगे हैरान

अनुपमा स्टार प्लस की हाई टीआरपी सीरियल में से एक है। इस धारावाहिक की टीआरपी बहुत ही हाई है। इसके दर्शकों को सीरियल के टीवी पर आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन बीते कुछ दिनों ने इसके दर्शकों को माया को देखकर दर्शकों को बेहद गुस्सा आता होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि माया, अनुज और अनुपमा के बीच कबाब में हड्डी जो बन गई थी।

लेकिन माया यानि छवि पांडे को एक बार अगर रियल लाइफ में देख लेंगे तो उससे नफरत करने के बजाए प्यार करने लगेंगे। जी हां छवि पांडे रियल लाइफ में बेहद सरल और शांत है। छवि पांडे स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में नेगेटिव किरदार निभा रही हैं।

इसमें वह माया बनकर अनुज और छोटी अनु की जिंदगी में कुंडली मारकर बैठी हुई हैं। उनके दर्शक पर्दे पर जितनी नफरत करते हैं। उससे कहीं ज्यादा छवि पांडे को प्यार देते हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम बायो में खुद को सिंगर और डांसर बताया हुआ है।

इतना ही नहीं, उन्होंने कथक में ट्रेनिंग भी ले रखी है। कहा ये भी जाता है कि उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक भी सीखा है। वह शास्त्रीय संगीत में संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली से नेशनल स्कॉलर हैं। छवि पांडे ने अनुपमाकरने से पहले कई और शोज में काम किया है। वह 2008 में कलर्स के रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 1 में एक कंटेस्टेंट बनकर आई थीं और सेमी फाइनलिस्ट की रेस तक दौड़ी थीं।

इन्होंने दिनेश लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्म Bidesia में काम किया है। इसके बाद साल 2011 में इन्होंने ‘सजदा तेरे प्यार में आलिया का किरदार निभाया था। फिर 2012 में ये संग मेरे डोल तू में देबलीना चटर्जी के रोल में दिखाई दी थीं। छवि पांडे ने वत्सल सेठ के साथ भी एक हसीना थी में काम किया है। हालांकि बाद में उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था, जिसके बाद उनको संजीदा शेख ने रिप्लेस कर दिया था।

इन्होंने लाइफ ओके के सीरियल ‘एक बूंद इश्क’ में विरफ पटेल के अपोजिट भी काम किया है। इंस्टाग्राम पर वह एक्टिव रहती हैं। इनके 280k फॉलोवर्स हैं। यहां वह अपने को-एक्टर्स के अलावा परिवार के साथ भी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

 

 


By - sagar tv news
29-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.