मां बनने के बाद एक्टिंग करेंगी या नहीं दीपिका कक्कड़? एक्ट्रेस ने अब कर दिया कन्फर्म

zaxcZC

 

मां बनने के बाद एक्टिंग करेंगी या नहीं दीपिका कक्कड़? एक्ट्रेस ने अब कर दिया कन्फर्म


टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी फेस से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं और मदरहुड पर बातें करती नजर आती हैं.

दीपिका कक्कड़ ने अपनी दूसरी शादी टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम से की और अब दोनों ही पेरेंटहुड को लेकर काफी उत्सुक हैं. हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि वे मां बनने के बाद अपने करियर की तरफ रुख करेंगी या नहीं.

ससुराल समर का जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अब अपनी पर्सनल लाइफ में काफी इन्वॉल्व हो गई हैं. साल 2018 में उन्होंने शोएब इब्राहिम से शादी कर ली थी. अब जब वे मां बनने जा रही हैं और अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं तो ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने करियर के फ्यूचर पर खुलकर बातें कीं.


एक्ट्रेस ने बताया कि- मैं प्रेग्नेंसी के इस फेज को एंजॉय कर रही हूं और मैं अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हूं. मेरी एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर है. मैंने बहुत कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था और मैंने करीब 10-15 साल तक काम किया. जब मेरे प्रेग्नेंसी फेज की शुरुआत हुई उसी समय मैंने अपने हसबेंड शोएब इब्राहिम को बता दिया था कि मैं काम नहीं करना चाहती हूं और अभिनय की दुनिया को छोड़ना चाहती हूं. मैं एक मां और हाउसवाइफ की तरह जीवन बिताना चाहती हूं.

पिछली बार इस सीरियल में आई थीं नजर

हो सकता है कि दीपिका के फैंस को ये बात हजम ना हुई हो लेकिन एक्ट्रेस ने तो अपनी तरफ से ये साफ कर दिया है कि वे अब निकट भविष्य में एक्टिंग करती नजर नहीं आएंगी. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो शादी के बाद से ही दीपिका कक्कड़ ने ज्यादा काम नहीं किया है और वे सिर्फ कहां हम कहां तुम नाम के सीरियल में ही नजर आई हैं.


By - sagar tv news
29-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.