बहुत फायदेमंद है कच्चा पनीर, सेहत को मिलता है बड़ा फायदा …

acxac


बहुत फायदेमंद है कच्चा पनीर, सेहत को मिलता है बड़ा फायदा …

जब भी कुछ स्पेशल खाने का मन हो तो पनीर को जरूर याद किया जाता हैं फिर चाहे आप घर पर हो या किसी रेस्टोरेंट में. प्योर वेजिटेरियन लोगो की तो सबसे पहली पसंद पनीर ही होती है. पनीर से बने सभी व्यंजन लाजवाब स्वाद देते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं फ्राई पनीर से भी ज्यादा कच्चा पनीर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. कच्चे पनीर में विटामिन B कॉम्प्लेक्स, हेल्दी फैट्स, जिंक, मैग्नीशियम, प्रोटीन, सेलेनियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके इस्तेमाल से आपकी सेहत को बड़े फायदे मिलते हैं. आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं.

कच्चा पनीर का इस्तेमाल स्किन में चमक लाता है. प्रोटीन के अलावा, विटामिन A, B-1, B-3, B-6 और कई दूसरे पोषक तत्व जैसे सेलेनियम, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पनीर में पाए जाते हैं. ये फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जिसके कारण स्किन स्वस्थ और चमकदार बनती है.

इसका सेवन धमनियों में होने वाली रूकावट को भी रोकता है, जिससे दिल की कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. इसके अलावा इससे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है

फाइबर की कमी होने पर आपको कमजोर इम्यून सिस्टम, बावसीर, कोलेस्ट्रोल, कब्ज और शुगर लेवल बढ़ना जैसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपके शरीर में फाइबर की कमी है तो रोज इसका सेवन करें. दिन में कम से कम एक बार कच्चा पनीर खाने से आपके शरीर में फाइबर की कमी पूरी हो जाएगी.

कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं, तो आप अपनी डाइट में कच्चे पनीर को शामिल करें. क्योंकि कच्चे पनीर में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा अधिक पाई जाती है जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकता है.
कच्चा पनीर पाचन सिस्टम को सुधारता है और कब्ज की समस्या को भी हटाता है. पनीर में आइसोटीन और सोर्बिटोल तत्व होते हैं जो इन समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करते हैं.

शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है तो आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करें. पनीर के अंदर पोषण का अच्छा मिश्रण होता है. ये न्यूट्रिएंट्स वजन को कंट्रोल करने के साथ आपको एक्टिव रखने में भी मदद करते हैं. आप नाश्ते में 150-200 ग्राम कच्चे पनीर का सेवन करके हेल्दी रह सकते हैं.


By - sagar tv news
29-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.