OMG रस्सी से महिला कंडक्टर ने चलाई बस

 

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जो एसटी बस यानी महाराष्ट्र रोडवेज की एक बस से जुड़ा हुआ है।

 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बस को ड्राइवर चला रहा है जबकि उसके बगल में बैठी हुई महिला कंडक्टर ने रस्सी से बस का एक्सीलेटर पकड़ा हुआ है। जुगाड़ के जरिए यह बस इसी तरह से चालीस किलोमीटर तक चलती रही।

 

बताया जा रहा है कि यह बस कवठेमहाकाल डिपो की है। जब यह घाटनादरे रुट पर चल रही थी। बताया जा रहा है कि एक्सीलेटर खराब होने की वजह से यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इसलिए ड्राइवर और कंडक्टर ने यह जुगाड़ किया और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

 

ड्राइवर ने खराब एक्सीलेटर को एक रस्सी से बांधकर उसे महिला कंडक्टर के हाथ में दिया। ड्राइवर ने महिला कंडक्टर को बताया कि समय समय पर इस रस्सी को कम ज्यादा खींचना और ढील देना है। इस तरह जैसे-तैसे यात्रियों ने ड्राइवर और कंडक्टर के जुगाड़ की वजह से अपनी यात्रा पूरी की। बहरहाल इस घटना ने कई सवाल भी पैदा कर दिए हैं।

 

अगर इस दौरान कोई हादसा हो जाता तो उसका जवाबदार कौन होता? एसटी महामंडल की इस लापरवाही वजह से यात्रियों को जान हथेली पर रखकर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।


By - SAGAR TV NEWS
28-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.