पं.धीरेंद्र शास्त्री केस में बार काउंसिल ने जज से मांगी माफी देखिए वीडियो क्या था पूरा मामला

 

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री केस में बार काउंसिल ने जज से माफी मांगी है। दरअसल, मध्यप्रदेश के बालाघाट में धीरेंद्र शास्त्री की कथा आयोजित होने वाली थी, जिसके खिलाफ याचिका लगी थी। तब जज और वकील के बीच खूब बहस हुई।

 

जज ने वकील को फटकार लगाते हुए जेल भेजने तक की बात कह दी थी। इसी मामले में अब बार काउंसिल ने वकील के बर्ताव पर सार्वजनिक रूप से जज साहब से माफी मांगी है।दरअसल, बालाघाट जिले के परसवाड़ा स्थित ग्राम भादूकोटा में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की 2 दिवसीय वनवासी राम कथा होने वाली थी।

 

जिसे रद्द कराने के लिए एक वकील साहब बिना किसी तैयारी के जबलपुर हाईकोर्ट पहुंच गए। अदालत में सुनवाई के दौरान वकील के व्यवहार से जस्टिस विवेक अग्रवाल इतने गुस्सा हुए कि न्यायालय की अवमानना के आरोप में सीधे जेल भेजने की चेतावनी दे डाली।

 

आखिर में जब याचिकाकर्ता की ओर से कोई सहमति पत्र (ऑथराइजेशन लेटर) प्रस्तुत नहीं कर पाया तो जस्टिस साहब ने याचिका खारिज कर दी। हाईहोर्ट में सुनवाई के दौरान घटित वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ। वहीं इस पूरे मामले में बार काउंसलि ने वकील और बार काउंसिल की तरफ से खेद व्यक्त किया है।


By - SAGAR TV NEWS
27-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.