सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
मुख्यमंत्री चौहान से महापौर संगीता सुशील तिवारी ने की भेंट,सागर से जुड़े विषयों पर की चर्चा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह के साथ सागर नगर निगम की महापौर संगीता सुशील तिवारी और महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी ने मुलाकात की। इस अवसर पर महापौर ने सागर के विकास कार्यों की जानकारी दी और उनसे मार्गदर्शन लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक कुरवाई वीर सिंह पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।