सागर-रोड Accident में कियोस्क संचालक की मौ-त,दोस्त गंभीर || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना होने से कियोस्क संचालक की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त जिंदगी से संघर्ष कर रहा है, घायल मित्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना थाना क्षेत्र के बहेरिया बंडा रोड पर स्थित सौरई गांव के पास की है.

 

 

 

 

 


मिली जानकारी के मुताबिक बंडा के शिव शक्ति वार्ड में रहने वाला धन सिंह लोधी उसके संचालन का काम करता था रात में वह अपने मित्र देवकी आठिया के साथ बाइक से सागर गया था, जहां से लौटते समय सौरई गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर के बाद दोनों ही बाइक से उछल कर रोड पर जा गिरे, धन सिंह को गंभीर चोट आई जानकारी मिलने के बाद बंडा थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची 108 की मदद से दोनों को बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने धन सिंह को मृत घोषित कर दिया और देवकी को सागर रेफर किया गया, वही इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई और शनिवार की सुबह पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया गया है


By - Ravi Sen banda
27-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.