बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में बीजेपी के पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन का अपमान || SAGAR TV NEWS ||

 

बालाघाट जिले के परसवाड़ा भादुकोटा में आयोजित दो दिवसीय धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा अब सियासी चर्चा में घिर गई है। इसका वायरल वीडियो चर्चाओं में है जिसमे बालाघाट विधायक पिछड़ा आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन अपनी बेटी के साथ नाराज होकर लौट रहे है और भाजपा पदाधिकारी गौरी भाऊ को मनाने की कोशिश कर रहे है।

 

 

 

 

लेकिन किसी की न सुनकर पूर्व केबिनेट मंत्री गौरी शंकर बिसेन के भरे दरबार मे हुए अपमान से बौखलाई उनकी बेटी मौसम हरिनखेड़े बिसेन आक्रोशित होकर अपने पिता के साथ गाड़ी में बैठकर रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के आयुष मंत्री रामकिशोर कांवरे और भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दो दिवसीय वनवासी रामकथा का आयोजन किया गया था, लेकिन रामकथा के दूसरे दिन शाम को जब बागेश्वर दरबार मे गौरीशंकर बिसेन और उनकी पुत्री मौसम बिसेन सहित कुछ कार्यकर्ता दरबार की ओर जा रहे थे तभी उनको सुरक्षा गार्ड और पुलिस ने दरबार मे जाने से रोक दिया, बस इसी बात से विवाद बढ़ गया।

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि धक्का मुक्की की नौबत तक आ गयी इसके बाद गौरीशंकर बिसेन और उनकी पुत्री मौसम और कार्यकर्ता बौखलाकर दरबार से बाहर अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। यंहा भाजपा नेताओं के द्वारा लाख मनाने के बावजूद भी बिसेन और उनकी टीम नही माने। इस घटना के बाद आयुष मंत्री के द्वारा आयोजित रामकथा को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है।


By - SAGAR TV NEWS
27-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.