सागर की बेटी ने प्रदेश में किया नाम रोशन,टॉप 10 में आई छात्रा का इंजीनियर बनने का सपना SAGAR TV NEWS

 

कक्षा 12वीं में मध्य प्रदेश के टॉप 10 विद्यार्थियों में बीना के मंडी बामौरा की छात्रा पुष्पा सेन शामिल है। पुष्पा ने 478 अंक हासिल कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। जैसे ही प्रदेश की टॉप 10 सूची में नाम आने पर परिवार और आसपास के लोग बधाई देने के लिए पहुंच गए। सभी लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

 

 

 

 

मंडी बामौरा की पुष्पा सेन सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ती है। पुष्पा सेन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए बताया कि उसके पिता सातनी गांव के शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं और उनका हमेशा मार्गदर्शन मिलता है। अ

 

 

 

 

 

 

पने पिता के मार्गदर्शन की वजह से ही आज इस मुकाम पर पहुंच पाई हूं। वह अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी है और उसका एक भाई है। वह रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी। 12वीं के बाद अब वह इंजीनियर बनना चाहती है।


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.-
25-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.