दिग्विजय बोले- बजरंगबली से बजरंगदल की तुलना हमारी आस्था का अपमान मोदी मांगे माफ़ी

 

बुरहानपुर जिले पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा की जमकर आलोचना की और भाजपा नेताओं पर जमकर निषाना साधा, उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शिवराज सिंह कहते हैं कि कर्जा माफ ही नहीं हुआ।

 

जैत गांव में जहां उनका निवास है और उनके जो रिश्तेदार है, उनके कर्जे माफ हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने बजरंग दल को बैन करने को लेकर कहा कि बजरंग बली को आप मानते हो, बजरंग बली की तुलना बजरंग दल से करना धार्मिक था कि अधार्मिक?

 

मैं मोदी से कहता हूं कि आपने बजरंग बली की तुलना गुंडों की जमात बजरंग दल से की है। माफी मांगिए। मैं हनुमान भक्त हूं। मुझसे बड़े हनुमान भक्त कमलनाथ हैं। उन्होंने छिंदवाड़ा में देश की सबसे बड़ी मूर्ति लगाई है।

 

मोदी ने हमारी आस्था को अपमानित किया है। मोदी माफी मांगें। साथ ही कहा कि सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने ट्वीट किया था कि जब नकुलनाथ अमेरिका में थे, तब देष में सिख नरसंहार हो रहा था। लेकिन 40 साल बाद भी एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई।

 

अटल जी के समय भाजपा की सरकार 6 साल रही। केंद्र में गैर कांग्रेसी सरकारें रहीं। आज तक मुकदमा दायर क्यों नहीं हुआ कमलनाथ पर। कमलनाथ हिम्मत वाले व्यक्ति हैं और उनका कोई लेना-देना नहीं था सिखों के दंगों से। यहां तक कि आप छिंदवाड़ा के सिख लोगों से पूछ लीजिए कि कमलनाथ ने उनके लिए कितना किया है।


By - sagar tv news
24-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.