कंटेनर ने बाइक सवार लोगों को रौंदा,तीन की निकली जान || SAGAR TV NEWS ||

 

भिंड में कंटेनर ने बाइक सवार महिला समेत तीन को रौंद दिया। जिससे तीनों की जान चली गई। घटना जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि यह हादसा नेशनल हाईवे-719 पर बहुआ बरहद मोड़ पर शनिवार सुबह घटित हुआ। पुलिस ने आरोपी कंटेनर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि बहुआ गांव के पास बाइक और आयसर कंटेनर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

 

 

 

इस हादसे में बाइक सवार धान मिल मेहगांव के रहने वाले अजय, श्रीचंद्र जाटव और ममता जाटव ने दम तोड दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर डेड बाडी का पीएम कराया गया और परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए।

 

 

 

पुलिस ने कंटेनर चालक महेशपाल लोधी को पकड़ गिरफतार कर लिया है।


By - Ranveer Parmar Sagar TV News from Bhind.
20-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.