चलती बस में से गिरा 4 साल का मासूम,मौके पर ही निकली बच्चे की जान || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के बटियागढ़ थानांर्गत के चैनपुरा गांव के बरखेड़ा तिराहा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बस में अपनी दादी के साथ सफर कर रहा 4 वर्षीय मासूम बस के अंदर छेद से नीचे गिर गया। जिसके ऊपर से बस का पहिया निकल गया।

 

 

 

जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि मासूम हेमंत सिंह अपनी दादी के साथ रिश्तेदार के घर कारी जोग खेजरा गांव आया हुआ था। दमोह से छतरपुर जा रही शैलेंद्र ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस में मासूम बच्चा नरसिंहगढ़ से अपनी दादी के साथ वापस अपने गांव कुड़ीला लौट रहा था।

 

 

 

तभी चैनपुरा के आगे बरखेड़ा तिराहे के पास अचानक बस के फर्श में बने छेद पर ढका लकड़ी का पटिया टूट गया और मासूम चलती बस के नीचे गिर गया तभी उसके ऊपर बस का पहिया चढ़ गया। दादी के चिल्लाने के बाद जब बस रोकी गई, तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

 

 

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर बटियागढ़ थाना रवाना किया। बस को चालक फरार है।


By - SAGAR TV NEWS
20-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.