सागर-जेब में प्याज रखने से कुछ नहीं होगा...लू से बचना है तो ये उपाय अपनाएं || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले में पिछले 1 हफ्ते से गर्मी पूरे शबाब पर है. पारा 44 डिग्री के पास तक पहुंच चुका है. लू लोगों पर कहर बरपाने पर आमादा है. कुछ लोग लू से बचने के लिए घर से बाहर जाने से पहले जेब में प्याज रखने की भी सलाह देते हैं. लेकिन, जेब में प्याज रखने से क्या वाकई में लू से बचा जा सकता है? या फिर लू से बचाव के और भी उपाय हैं. बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के स्पेशलिस्ट डॉ. ताल्हा शाद ने जेब में प्याज रखने को गलत बताया है.

 

 


डॉ. ताल्हा शाद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आया है. तो लू से बचने के उपाय जरूरी हो जाते हैं. इन सावधानियों को लेकर कुछ भ्रांतियां भी हैं. इन भ्रांतियों में एक भ्रांति यह भी है कि धूप में अपनी जेब में प्याज रखकर बाहर निकलो तो लू नहीं लगेगी. लेकिन इस बात के कोई साइंटिफिक प्रमाण नहीं हैं. डॉक्टर ने बताया कि प्याज में क्वेरसेटिन नाम का एक केमिकल होता है. यह केमिकल हिस्टामाइन को ब्लॉक कर रहा होता है. इसकी वजह से लू से बचाने में उसकी भूमिका जरूर होती है. इस तरह के हीट स्ट्रोक में या जिसको लोग लू कहते हैं, उसमें प्याज खाने से जरूर फायदा मिलता है.

 

 

आयुर्वेदिक किताबों में अभी प्याज को जीरा पाउडर और शहद के साथ मिलाकर खाने से लू से बचाव होता है. इसके लिए जीरा और प्याज को भूंज लें और उसका पाउडर बनाकर उसमें शहद मिलाकर सेवन करें. लेकिन सिर्फ जेब में प्याज रखने से लू की समस्या का निवारण नहीं हो सकता है.


By - SAGAR TV NEWS
18-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.