सागर-सूने मकान में चोरों ने बोला धावा जेवरात और नगदी लेकर फरार || SAGAR TV NEWS ||

 

एक युवक को षादी समारोह में बाहर जाना महंगा पड गया। जब चोरों के देखा कि मकान सूना है तो उन्होंने इसका फायदा उठाया और मकान में घुसकर जेवर सहित नगदी चुराकर चंपत हो गए। एक अनुमान के मुताबिक जेवर और नगदी करीब डेढ लाख रुपए की है। अब पुलिस इन अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। मामला सागर जिले के खुरई से सामने आया है।

 

 

बताया जा रहा है कि सहोदरा राय वार्ड में रहने वाले राजू पटेल अपने परिजनों के साथ षादी समारोह में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर चले गए थे, उनको यह जरा भी अहसास नहीं था कि उनके घर पर चोर धावा बोल देगे। बहरहाल, जब वे घर वापिस लौटकर आए तो उनके होश उड गए। घर का ताला टूटा था और चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और 22 हजार रुपए चुराकर फरार हो गए थे।

 

 

जब राजू ने घर के आसपास जांच की तो एक खेत पर घर से चोरी हुआ सूटकेस पड़ा मिला। जब सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें दस्तावेज मिले। इसके बाद उसने देहात थाना पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.-
18-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.