सागर-शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ससुर-बहू और बेटे के साथ... || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बांदरी थाना के रजवांस चौकी के अंतर्गत एक सडक हादसा हो गया। जिससे ससुर और उसकी बहू सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि माड़िया निवासी 50 वर्सीय सुरेश बंसल अपनी बहू वंदना बंसल, बेटे हेमराज बंसल, बंशिका बंसल और पराश्री के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए परसोन जा रहे थे। जैसे ही वे मुडे तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे सभी घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौक़े से फरार हो गया।

 

 

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी आनंद राय, आरक्षक राजकुमार पालिया पहुंचे और घायलों की हालत देखकर उन्होंने खुद के पैसे से प्राइवेट वाहन से उन्हें स्वास्थ्य केंद्र मालथौन भिजवाया, इसके बाद उन्हें सागर रेफर कर दिया गया हैं। बताया जा रहा है कि झांसी सागर फोरलाइन सड़क नेशनल हाईवे 44 पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही है। निर्माण एजेंसी द्वारा सडक निर्माण में लापरवाही बरती गई।

 

 

यहां तक कि हाईवे से लगे नगर, ग्रामो, बस्तियों के लिए सर्विस रोड नहीं बनाई गई। जिससे लोग गलत साइड से प्रवेश कर रहे हैं और हादसे घटित हो रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।


By - SAGAR TV NEWS
16-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.