कर्नाटक में मिली जीत का जश्न कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया ,विधायक हर्ष यादव ने बोली बड़ी बात
कर्नाटक चुनाव में मिली कांग्रेस की जीत का जष्न हर जगह मनाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे है। ऐसा ही जष्न सागर जिले के देवरी में भी मनाया गया। नगरपालिका चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। वही, इस मौके पर देवरी क्षेत्र के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है और कहा कि इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है, कांग्रेसी काफी उत्साहित है और यह जीत देश की जनता की जीत है, यह प्रजातंत्र और लोकतंत्र की जीत है। देश की जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। अब मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार फिर वापसी करेगी।