नकली अफसर ने की 7 शादियां,2 महिलाएं से रेप, 3 ने दिया तलाक,जानिए फर्जी सब इंस्पेक्टर की पूरी कहानी

 

इंदौर नॉरिकोटिक्स ने जिस फर्जी सब इंस्पेक्टर इंद्रनाथ के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है, उसके धोखेबाजी के किस्से सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वह खुद को सिर्फ इंदौर एनसीबी का अफसर ही नहीं बताता था बल्कि उसके दम पर उसने सात शादियां रचा लीं। तीन महिलाओं से दो बच्चे भी हो गए। तीन से तलाक हो गया है तो दो ने रेप का केस कर रखा है। अब उन्हीं में से एक पत्नी ने इसकी पोल खोली है। आरोपी इंद्रनाथ की पत्नी अनिता छत्तीसगढ़ में डिप्टी रेंजर हैं। वे बताती हैं कि उसके चाल-चलन से मुझे लगने लगा था कि कोई अफसर ऐसा कैसे हो सकता है। इसी शक में दिल्ली तक शिकायत की तो पति का फर्जीवाड़ा सामने आ गया। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने बताया कि आरोपी पति इंद्रनाथ लकड़ा उर्फ रोहित खुद को इंटैलिजैंस ब्यूरो या एनसीबी का अफसर बताकर शादी रचाता था। उस पर दिल्ली और झारखंड के रांची में दो महिलाओं ने रेप का केस दर्ज करा रखा है। तीन महिलाएं तलाक भी ले चुकी हैं। वही, पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी इंद्रनाथ शादी के लिए वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल अपलोड की है। वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऐसी लड़कियों को सर्च करता था जो सिंगल हैं। इसके बाद उन्हें अपनी प्रोफाइल भेजकर इंप्रेस करता और मौका देखकर शादी का प्रपोजल रख देता। भरोसे में लेकर गुपचुप तरीके से शादी कर लेता और फिर ड्यूटी पर जाने या अपराधियों को पकड़ने का कहकर पत्नी को छोड़कर चला जाता। समय-समय पर वह पत्नी से पैसा ठग लेता। वह जिस भी महिला से शादी करता, उन्हें भरोसा ही नहीं होता कि आरोपी की कहीं और भी शादी हो चुकी है।


By - SAGAR TV NEWS
08-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.