प्रेमिका से मिलने आए युवक की प्रेमिका के भाई और चाचा ने गोली मारकर की हत्या || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के जबलपुर में एक प्रेमी के पहले सिर पर लोहे के पाइप से हमला किया गया और फिर इसके बाद गोली मारकर उसकी जान ले ली गई। उसका कसूर केवल इतना था कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। जिसे लेकर प्रेमिका के भाई और चाचा से उसका विवाद हो गया था। इस घटना के बाद प्रेमी युवक के परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला कटंगी के पौड़ी गांव का है। बताया जा रहा है कि युवक राजा ठाकुर भैरवघाट का रहने वाला था और दो दिन पहले ही वह नानी के घर शादी समारोह में शामिल होने पौड़ी गांव आया हुआ था। इसी गांव में रहने वाली एक लड़की से उसके प्रेम संबंध थे। युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवाले राजी नहीं थे।

 

शनिवार की रात राजा अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इस दौरान लड़की के भाई राजुल लोधी से उसका विवाद हो गया। नौबत झूमाझटकी तक आ गई। इसी बीच लड़की के चाचा राघवेन्द्र सिंह लोधी ने लोहे के पाइप से उसके सिर पर हमला कर दिया। वहीं भाई ने उसके सिर में गोली मार दी। जिससे राजा ठाकुर वहीं गिर गया और उसने दम तोड दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने डेड बॉडी को घर के पास ही हिरन नदी में फेंक दी थी। दूसरे दिन उसकी डेड बॉडी नदी में तैरते मिली।

 

जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर डेड बॉडी को नदी से बाहर निकाला। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। जांच के दौरान उसकी पहचान राजा ठाकुर के रूप में हुई और पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसका मर्डर करने की आशंका जताई है।

 

गुस्साए परिजनों ने डेड बॉडी को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस की समझाइश पर प्रदर्शन खत्म कर दिया।


By - Harish Dubey Sagar TV News from Jabalpur.
08-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.