सागर-बागेश्वर महंत के भाई के दिव्य दरबार पहुंचे सैकड़ो लोग, पर्चे पर लिखी मन की बात

 

 

सागर के तहसीली में बागेश्वर महाराज के भाई पंडित दिनेश गर्ग का दिव्य दरबार लगा जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए, मां तारा देवी की कृपा से दिव्य दरबार लगाने वाले पंडित दिनेश गर्ग का भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जैसा अंदाज देखने में मिला, वैसे ही अंदाज में अर्जी लगी, पर्चा बना, पर्चे पर मन की बात निकली और उसके बाद समाधान भी बताया गया, दिव्य दरबार में आए लोगों में वह किसी भी व्यक्ति का नाम पुकारते वह उनके पास पहुंचता उसके पहले पंडित जी पर्चे पर प्रश्न लिख लेते थे प्रश्न पूछने के बाद परिचय बताते तो उसमें वही बात निकलती थी, सोशल मीडिया पर देखकर पंजाब की एक महिला को सागर में दिव्य दरबार होने की जानकारी मिली थी महिला सागर पहुंची और उसकी अर्जी स्वीकार हो गई जिसमें उन्होंने महिला के मन के प्रश्न ही उस पर्चे पर लिखें. महिला लक्ष्मी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा के परिचय में वही प्रश्न निकले हैं जो वह पूछना चाहती थी और उसके मन में थे

 


By - SAGAR TV NEWS
05-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.