सागर-बागेश्वर धाम के नाम पर गुत्थम-गुत्था हुए ग्रामीण,थाने पहुंचा मामला || SAGAR TV NEWS ||

 

श्री बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नाम पर बहेरिया थानांतर्गत गिदवानी गांव में दो लोग भिड़ गए। उनमें से एक ने दूसरे के कंधे में काट लिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। जिसके बाद काटने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनाक्रम यूं है कि गांव का युवक अन्नू कुर्मी दो दिन पहले सुबह करीब 8 बजे कुछ लोगों के साथ संत, प्रवचनकर्ताओं के बारे में बातचीत कर रहा था। उसका कहना था कि शुरुआत में सभी संत अच्छी बातें करते हैं लेकिन बाद में वे किसी न किसी गलत काम में लिप्त मिलते हैं। उसने आसाराम, राम रहीम आदि कतिपय संत, प्रवचनकर्ताओं का उदाहरण भी दिया। इसके बाद उसकी बातचीत का केंद्र श्री बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हो गए। तभी वहां से गांव के ही निवासी शिवकुमार दुबे निकले। गांव में पंडिताई करने वाले दुबे ने अन्नू को संत प्रवचनकर्ताओं के खिलाफ - अनाप-शनाप बोलने से मना किया। लेकिन अन्नू अपनी बात पर अड़ा रहा। लोग जब तक इन दोनों के बीच-बचाव करते । वे आपस में ही गुत्थम-गुत्था हो गए। इस बीच अन्नू ने पुजारी शिवकुमार दुबे के कंधे में काट लिया। लोगों ने जैसे-तैसे दोनों को अलग किया। इस घटनाक्रम के बाद शिवकुमार दुबे बहेरिया पुलिस थाने पहुंचे। जहां उन्होंने आप बीती बयां की। पुलिस ने इस मामले में अन्नू कुर्मी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज का केस दर्ज कर लिया है।


By - SAGAR TV NEWS
04-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.