डॉक्टर्स की हडताल से सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं लडखडाई, अब मिली राहत

 

 

षासकीय डॉक्टर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल से पहले दिन ही मरीज मुश्किल में आ गए। इलाज के लिए आए मरीज ओपीडी पर्ची कटवाने के बाद वापस घर लौट गए। तो वही नियमित जांच के लिए आए मरीज भी परेशान होते रहे। इस हडताल से जिले की सभी सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थ्या बुरी तरह लडा गई। हालांकि, हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब उनकी हडताल समाप्त हो गई है। सागर जिले के खुरई की सिविल अस्पताल के सभी शासकीय चिकित्सक तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे है। जिससे मरीजों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। खुरई ब्लॉक के सभी डाक्टर शासकीय स्वशासी महासंघ मध्यप्रदेश के आवाहन पर अपनी मांग पर अडे है। डाक्टरों की मांग है कि डीएसीपी की नीति और पुरानी पेंशन लागू हो, इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की दखल अंदाजी बन्द हो। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे लिखित तौर पर पूरी नही हो जाती, जब तक हड़ताल खत्म नही करेंगे। बताया जा रहा है कि मरीजों की देखरेख और इलाज के लिए आयुष विभाग के दो डॉक्टरों को तैनात किया गया है। लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर न होने की वजह से मरीज परेशान हो रहे हैं। लेकिन अब मरीजों को परेषान नहीं होना पडेगा, क्योंकि डॉक्टर्स की हडताल समाप्त हो गई है और वे डयूटी पर लौट आए है। जिससे व्यवस्थाएं फिर सुधर जाएगी। 


By - SAGAR TV NEWS
04-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.