सागर-70 साल के नेत्रहीन दादा की आंखे था मासूम पोता, लेकिन....

सागर में दादा के साथ नहाने गए पोते की नदी में डूबने से मौत !

सागर-70 साल के नेत्रहीन दादा की आंखे था मासूम पोता, लेकिन....


सागर जिले के रहली में एक 6 साल के बच्चा नहाते समय नदी की गहराई में चला गया, जिसकी वजह से उसकी जिंदगी बढ़ने से पहले ही रुक गई, इसके साथ ही नगर में दादा पोते की जोड़ी भी टूट गई, क्यों की नेत्रहीन दादा की 6 साल का यही बच्चा आंखे होने का काम करता था, लेकिन ईश्वर को शायद कुछ और ही मंजूर था, दरअसल पंढलपुर में रहने वाले 70 साल के गोविंद रैकवार जन्मजात से नेत्रहीन है। उन्होंने अपना पूरा जीवन लाठी के सहारे गुजार दिया लेकिन उम्र के अंतिम पड़ाव पर उनका पोता जो उनका सहारा था वह उन्हें हमेशा -हमेशा के लिए छोड़ कर चला गया, पोता जो महज छह वर्ष का था नाम यशवंत उर्फ यशु रैकवार था वह दादा का सहारा था वह उनका हाथ पकड़कर उन्हें हर वो जगह ले जाता था जहां उनको जाना होता था, सुबह होने से रात तक उनका हर पल हर समय परछाई की तरह उनकी आंखे बनकर उनके साथ रहता था वह रोज की तरह रविवार को अपने दादा को पंढलपुर स्थित सुनार नदी के गणेश घाट ले गया, दादा घाट पर नहा रहे थे तो यशु भी नहाने लगा उसी समय वह गहराई में चला गया, घाट पर मौजूद लोगों ने उसे निकाला और अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी, यशु के जाने के बाद मानो उनके दादा की दुबारा आँखे चली गयी हो


By - sagar tv news
01-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.