सागर-हीरा सिंह ने दिग्विजय सिंह पर फिर साधा निशाना

 

 


दिग्विजय सिंह के सिंधिया पर दिए बयान पर राजस्व मंत्री के भाई जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने चौपाई के माध्यम से जवाब दिया और कहा "निर्मल मन मोहे समझ ना पावा,सपने मोहे हिंदुत्व ना भाया"दरअसल पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में बयान दिया था- हे प्रभु हे महाकाल दूसरे ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में पैदा ना हो जिसको लेकर अब सिंधिया खेमे से राजस्व मंत्री के भाई सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने चौपाई के माध्यम से जवाब दिया है, उन्होंने कहा कि राजा दिग्विजय सिंह के सागर में एक बहुत ही अच्छे मित्र वह मेरे पास आए तो वे बोले आजकल राजा साहब को क्या हो गया है उल्टे -सीधे बयान देने लगे हैं तो मैंने कहा कि आप उनके ज्यादा करीबी हैं आपको पता होगा तो उन्होंने एक मुझे चौपाई सुनाई और बोले राजा दिग्विजय सिंह का हाल है ऐसा है कि "निर्मल मन मोहे समझ ना पावा, सपने मोहे हिंदुत्व ना भावा" तो हमने कहा इसकी व्याख्या कीजिए तो उन्होंने कहा कि सागर के संतोष पांडे हैं अगर वह राजा के भाव समझ लेते तो वह आज 3 बार के विधायक होते वह बेचारे भोले स्वभाव के हैं जैसे निर्मल मन मोहे समझ ना पावा, और सपने मोहे हिंदुत्व ना भावा ऐसे दिग्विजय सिंह है, लोग ना दिग्विजय सिंह के कहने पर विश्वास करते हैं ना उनको सुनना चाहते हैं कहा श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया आज देश का सितारा जिनकी दम पर 2018 में कांग्रेस ने सरकार बनाई, उनके खिलाफ बोल रहे हैं उनको शर्म आना चाहिए।
दरअसल हीरा सिंह राजपूत जैसीनगर में प्रस्तावित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की कथा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया


By - sagar tv news
29-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.